Indian Coast Guard Assistant Commandant ने 2025 के लिए असिस्टेंट कमांडेंट (Group ‘A’ राजपत्रित अधिकारी) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत जनरल ड्यूटी (GD) और तकनीकी शाखा में कुल 140 पदों पर भर्ती की जा रही है। Indian Coast Guard Assistnat commandant के लिए आधिकारिक Notification जारी कर दिया है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते है तो आप हमारे साथ बने रहिए।
Table of Contents
Indian Coast Guard Recruitment 2025: Overview
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) हर साल युवाओं के लिए अपनी सेवाओं में शामिल होने का अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष भी 2025 के लिए सहायक कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार Indian Coast Guard की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
भर्ती का नाम | Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment 2025 |
पद का नाम | सहायक कमांडेंट (Assistant Commandant) |
कुल पद | 140 |
आवेदन की शुरुआत | 5 दिसंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 24 दिसंबर 2024 |
चयन प्रक्रिया | CGCAT, प्रारंभिक चयन, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, मेडिकल टेस्ट |
आवेदन शुल्क | General / OBC / EWS : 300/- SC / ST : 0/-(फ्री) |
Pre Exam Date | 25 Feb 2025 |
Mains Exam Date | March 2025 |
Apply Online | Click Here |
Download Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Also Read: Free Silai Machine Yojana 2024
Coast Guard Assistant Commandant Recruitment 2025 Vacancy Details
भारतीय तटरक्षक बल के सहायक कमांडेंट (Indian Coast Guard Assistant Commandant) पदों के लिए कुल 140 पदों को विभाजित किया गया है:-
पद का नाम | कुल पद | SC | ST | OBC | EWS | UR |
General Duty (GD) | 110 | 13 | 15 | 38 | 04 | 40 |
Tech (Engg/Elect) | 30 | 04 | 02 | 09 | — | 15 |
कुल | 140 | 17 | 17 | 47 | 04 | 55 |
Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment 2025 Eligibility
जनरल ड्यूटी (General Duty) के लिए:
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- इन्टरमीडीएट स्तर पर भौतिकी और गणित विषय शामिल होने चाहिए।
- Diploma Holder को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पाठ्यक्रम में भौतिकी और गणित विषय शामिल हैं।
- इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों का जन्म 01 जुलाई, 2000 और 30 जून, 2004 के बीच होना चाहिए।
तकनीकी शाखा (Technical Department) के लिए:
- इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास नौसेना वास्तुकला, मैकेनिकल, मरीन, ऑटोमोटिव, मेक्ट्रोनिक्स या संबंधित क्षेत्रों जैसे विषयों में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी जरूरी है।
- इस पद के लिए इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोग भी पात्र होंगे।
- इसके लिए Candidate की आयु 21 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- Candidates का जन्म 01 जुलाई, 2000 और 30 जून, 2004 के बीच होना चाहिए।
Note: आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
How to Apply Online ?
Indian Coast Guard Assistant Commandant के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:-
- सबसे पहले Indian Coast Gurad Assistant Commandant के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- Homepage खुल जाने पर Join ICG as Officers(CGCAT) पर क्लिक करना है।
- आपको Registration का Option दिखेगा तो आप उस पर क्लिक कर दीजिए और अपने नंबर और Gmail Id से Verify कर Registered कर दे।
- आपका Login Id बना कर फिर आप अपना Form कुशलपूर्वक भर सकते है।
Tips for Preparation
- सिलेबस को समझें: परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों को ध्यान पूर्वक पढ़े।
- पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र: सभी पुराने प्रश्न पत्रों का अच्छे तरीके से अभ्यास करें।
- मॉक टेस्ट: समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने की गति बढ़ाने के लिए मॉक टेस्ट अवश्य दें।
- शारीरिक और मानसिक तैयारी: अगर आपकी परीक्षा बहुत अच्छे तरीके से गई है तो आप मेडिकल टेस्ट और साक्षात्कार के लिए तैयारी जोरों से कर दे।
Conclusion
Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment 2025 के तहत आप अपने करियर को एक नई ऊंचाई दे सकते हैं। यह एक शानदार अवसर है, विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए जो भारतीय तटरक्षक बल का हिस्सा बनने की इच्छा रखते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया को समय रहते पूरा करें और अपनी तैयारी में कोई कमी न छोड़ें।